संबंधों को कैसे अच्छा बनायें
दोस्तों हम बात कर रहे थे रिलेशनशिप की। रिलेशनशिप की वजह कई बार बहुत पीड़ा होती है। जो हमारे दुख का कारण बनता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस दुख को कैसे खत्म किया जाए। तो सबसे बड़ी बात यह है कि दुख को हमें खुद में एब्जॉर्ब करने की झमता विकसित करनी चाहिए। इससे आपकी पीड़ा काफी हद तक कम हो जाती है। जब आप अपने अंदर की पीड़ा को सह लेते हैं तो आपका दर्द अपने आप कम हो जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपको अपने जीवन किसी वजह से दुख मिला है तो यह समझना चाहिए कि दुख एक घटना के वजह से मिला था। इसका अपने पूरे जीवन पर असर नही पड़ने देना चाहिए। दुख को कभी भी अपने जीवन के साथ लेकर नही चलना चाहिए। इससे आपका पूरा जीवन खराब हो सकता है। इसलिए हमेशा खुश रहिए और अनमोल जीवन का आनंद लीजिए।
