इन आदतों से रहें दूर वरना छोड़ जायेंगी लड़कियाँ।



हर व्यक्ति का व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। किसी की आदतें अच्छी होती हैं तो किसी की बुरी। लड़कियाँ लड़कों की आदतों को ज्यादा फालो करतीं हैं। इसलिए  कभी भी किसी लड़की के सामने ऐसी वैसी हरकत ना करें। जिससे आपकी छवि खराब हो। लड़कों अपनी आदतों







हर इंसान की आदतें भिन्न-भिन्न होती हैं। कुछ लोगों की आदतें अच्छी होती हैं तो कुछ लोगों की बुरी। लड़कों की आदतों को लड़कियां ज्यादा फोलो करती हैं। इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड के सामने ऐसी हरकते ना करें जिसकी वजह से आपके रिश्ते में दूरियां बन जाएं। तो लड़के अब अपनी आदतों को लेकर हो जायें सावधान क्योंकि ऐसा ना हो आपकी आदत की वजह से आपके पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में खटास आ जाए। जानें वो कौन से आदते हैं जिनसे आपको दूर रहना है।

1. अगर लड़कियां आपको फोन करके आपसे बात करना चाहती हैं औऱ आप उन्हें मैसेज से उनका जवाब देते हैं तो अब ये करना छोड़ दें क्योंकि लड़कियों को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनका जवाब उन्हें फोन पर ही चाहिए होता है। और ऐसे में अगर आप टेक्स्ट पर रिप्लाय देते हैं तो इस बात का अब से ध्यान रखें।

2. लड़कियां, लड़कों की अपेक्षा कुछ ज्यादा कॉंशस होती हैं चाहे को अपने स्वास्थ्य को लेकर हो या कहीं आउटिंग पर जाने से पहले की तैयारी हो। वे हर काम ध्यान से करती हैं और इसमें वे काफी समय लगाती हैं। लेकिन वहीं लड़के इसेक उलट इन सबमें बिल्कुल भी कॉंशस नहीं होते हैं। वे बस कुछ ही घंटे में अपनी तैयारी कर लेते हैं और उनकी इसी बात से लड़कियां उनसे चिढ़ती हैं।

3. लड़कियों की एक ये भी शिकायत रहती है कि उनके पार्टनर जब उनके साथ घर पर होते हैं या जब फोन पर बात करते हैं तो उनसे काफी रोमांसभरी बातें करते है लेकिन जब वे पब्लिक में होते हैं तो वे अपने प्यार का इजहार करने से बचते हैं। लड़कियों को लड़कों की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती है। लड़के अपनी इस आदत से जितना जल्दी हो सके छुटकारा पा लें।

4. लड़कों को अपना आत्मसम्मान और अपना ईगो बहुत प्यारा होता है। इसी के चलते वे हर छोटी बड़ी बात को अपनी ईगो से जोड़ लेते हैं जो फिर पार्टनर के साथ लड़ाई का कारण बन जाता है। लड़कों की इसी आदत से लड़कियां परेशान होती हैं।

5. कभी कभी पुरुष अपने काम में इतने मशगूल हो जाते हैं कि वे मैसेज या मिस्ड काल को इग्नोर कर देते हैं और उनका जवाब भी नहीं देते हैं। बाद में वे जब फ्री हो जाते हैं तो उनका रिप्लाय करते हैं जो लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। लड़कियों को लगता है कि उन्हें प्रायोरिटी नहीं दी जा रही है और लड़कों की यही बात लड़कियों को गुस्सा दिला जाती है।
Powered by Blogger.